सावन के महीने में जो भी भक्त श्रद्धा और भक्तिभाव से भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि पूर्वक उपासना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं

धार्मिक मान्‍यता के अनुसार, शिवजी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। इसलिए सावन सोमवार पर बच्‍चे, नौजवान, महिलाएं, कुंवारी लड़कियां और बूढ़े सभी व्रत रख सकते हैं।

शिवजी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखना जरूरी नहीं है। लेकिन सोमवार को भगवान पर जल चढ़ाने से भगवान प्रसन्‍न होते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं।

शास्‍त्रों में सावन में प्‍याज, लहसुन, मांसाहारी भोजन और दूध की मनाही होती है। लेकिन यह नियम भी उन लोगों के लिए है, जो पूरे सावन में व्रत रखते हैं। सामान्‍य व्‍यक्ति के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है।

इस महीने में की गई पूजा पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है। भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूरी करते हैं।