45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एक्टर वेदांग रैना ने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर भी थीं। जिसके बाद से दोनों के बीच अफेयर की अटकलें लंबे समय से हैं। हालांकि, किसी ने भी पब्लिकली इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में वेदांग ने अपने खुशी के साथ बॉन्ड को लेकर बात की।
दरअसल, हाल ही में वेदांग और खुशी ने फैशन ब्रांड अजोर्ट के #योरसेफस्पेस कैंपेन के लिए एक बार फिर साथ काम किया। जिसको लेकर हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में वेदांग ने कहा, “खुशी के साथ काम करना बहुत आसान और मजेदार था। हमारे बीच अपने आप एक अपनापन है। हमारा रिश्ता सहज और सच्चा है और ये कनेक्शन इस कैंपेन में साफ दिखता है।”
फिल्म ‘द आर्चीज’ में वेदांग रेजी मैंटल का रोल तो खुशी कपूर ने बैटी कूपर का किरदार निभाया था।
अपने करियर की जर्नी पर बात करते हुए वेदांग ने कहा, “खुद को समझने और अपने आप को जाहिर करने की मेरी यात्रा सीख और आत्मचिंतन से भरी रही है।”
वेदांग रैना का जन्म 2 जून 2000 को नई दिल्ली में कश्मीरी परिवार में हुआ और वे मुंबई में बड़े हुए।
वेदांग ने आगे कहा, “मुझे सच में खुद को समझने में वक्त लगा, बाहरी असर और उम्मीदों से आगे जाकर। अब मैं अपनी ताकत और कमजोरियों को अपनाना सीख रहा हूं। अपने काम, फैशन और मौजूदगी के जरिए खुद को सच्चाई से दिखाने की कोशिश कर रहा हूं। ये सफर नया है और अभी जारी है, लेकिन हर कदम मुझे अपने असली रूप के करीब ले जाता है।”
वेदांग रैना ने जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की और फिर NMIMS से स्नातक किया।
वेदांग ने ‘जिगरा’ में आलिया संग काम किया वेदांग ने ‘द आर्चीज’ के बाद आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जिगरा’ में भी काम किया। ‘जिगरा’ में वेदांग ने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ गीत गाकर अपनी गायकी भी दिखाई थी।
Author: Source Link :www.bhaskar.com
Publish Date: 2025-07-10 16:11:53