सोनीपत में झूलों पर “आई लव मोहम्मद”, “लव जिहाद” और अरबी भाषा में “786” जैसे स्लोगन लिखे मिले।
हरियाणा के सोनीपत में बुधवार को शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मुरथल रोड स्थित श्रीराम पार्क में ‘आई लव मोहम्मद’, लव जिहाद और अरबी भाषा में ‘786’ के नारे लिख दिए।
.
सुबह सैर करने आए लोगों ने नारे लिखे हुए देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीमें तुरंत पार्क पहुंचीं और नारों के ऊपर पेंट करवा दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
सोनीपत के श्रीराम पार्क में नारे लिखे जाने के बाद पहुंचे लोग।
झूलों पर पीले रंग से लिखे थे नारे स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह लोग श्रीराम पार्क में सैर कर रहे थे। झूलों पर पीले रंग से कुछ लिखा हुआ था, लेकिन किसी ने उसे ध्यान से नहीं पढ़ा। तभी वहां सैर करने आए एक बुजुर्ग ने बताया कि इस पर ‘आई लव मोहम्मद’ और अन्य नारे लिख हुए हैं। बुजुर्ग ने बताया कि कुछ दिन पहले इन नारों को लेकर उत्तर प्रदेश में काफी बवाल हुआ था।
भीड़ इकट्ठा हुई तो पुलिस ने पेंट कराया लोगों ने कहा कि जरूरत ये नारे रात के समय लिखे होंगे, क्योंकि अलसुबह ही लोग पार्क में आ जाते हैं। उन्होंने पहले डायल 112 टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद सेक्टर 27 थाना पुलिस भी वहां आ गई। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुटने लगी। लोगों ने इस पर एतराज जताया। पुलिस की टीम ने तुरंत पेंट मंगाकर इन नारों को मिटवा दिया। लोगों ने इन शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने नारों पर पेंट करवा दिया।
क्या है ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद….
कानपुर में जुलूस मार्ग पर लाइट बोर्ड लगाया यह विवाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4 सितंबर से शुरू हुआ। बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) के जुलूस के दौरान एक समूह ने आई लव मोहम्मद लिखा एक लाइट बोर्ड जुलूस मार्ग पर लगाया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने बोर्ड हटाए और 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। बाद में यह विवाद बढ़ गया और कई अन्य शहरों व राज्यों में इसके समर्थन में रैलियां, बैनर और पोस्टर लगे। हिंदू समुदाय ने इसके जवाब में “आई लव महादेव/ महाकाल” जैसे बैनर लगाए।
बरेली में भीड़ सड़क पर उतरी, पुलिस का लाठीचार्ज इसके बाद 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश के ही बरेली में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर बवाल हो गया। जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़क पर उतर आई और जबरन ग्राउंड में जाने की जिद पर अड़ गई। भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। धार्मिक नारे लगाए और उग्र हो गए। पथराव शुरू कर दिया। छतों से भी पत्थर फेंके। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया।
Author: Source :www.bhaskar.com
Publish Date: 2025-10-01 12:06:09