Rohtak Jasbir Yogacharya yoga Africa Indian culture PM Narendra Modi VVIP Food Tester Haryana | रोहतक के जसबीर अफ्रीकी देश में सिखा रहे योग: PM मोदी के फूड टेस्टर बने, घाना में संस्कृति का कर रहे प्रचार – Rohtak News

घाना में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ जसबीर योगाचार्य।

रोहतक निवासी जसबीर योगाचार्य आज अफ्रीका के घाना देश में भारत की संस्कृति और योग को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अफ्रीका दौरे के दौरान उन्हें वीवीआईपी फूड टेस्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, जो हरियाणा औ

.

जसबीर ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में अध्यात्म योगा संस्थान से बतौर योग शिक्षक की थी। आज वे हाई कमीशन ऑफ इंडिया, घाना की ओर से भारतीय संस्कृति और योग को प्रचारित कर रहे हैं। वे रोजाना हाई कमीशन में योग सत्र आयोजित करते हैं, जिसमें न केवल भारतीय समुदाय के लोग, बल्कि बड़ी संख्या में स्थानीय घाना निवासी भी भाग ले रहे हैं।

उनकी यह उपलब्धि भारत और हरियाणा के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

पीएम मोदी के साथ अफ्रीका गई भारतीय टीम के साथ जसबीर योगाचार्य।

पीएम मोदी के साथ अफ्रीका गई भारतीय टीम के साथ जसबीर योगाचार्य।

सूर्या कॉलोनी के रहने वाले हैं जसबीर योगाचार्य जसबीर योगाचार्य का जन्म 20 जनवरी 1993 को रोहतक की सूर्या कॉलोनी में हुआ। पीएचडी तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जसबीर ने योग शिक्षक के रूप में कार्य करना शुरू किया। योग शिक्षक रहते हुए कई अवॉर्ड भी प्राप्त किए। वहीं, हाई कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से उन्हें अफ्रीका के घाना में भेजा गया।

जसबीर सिंह की उपलब्धियां जसबीर योगाचार्य ने अब तक कई उपलब्धियां हासिल की है। जसबीर को 2009-10 में ऑल इंडिया योग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान, 2013 में नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रथम, 2016-17 में ऑल इंडिया योगा चैंपियनशिप में प्रथम, 2017-18 में प्रथम, 2020 में 5 रिसर्च पेपर पब्लिश किए गए। 2022-23 में 8 रिसर्च पेपर पब्लिश हुए।

पीएम नरेंद्र मोदी के भोजन को टेस्ट करते जसबीर योगाचार्य।

पीएम नरेंद्र मोदी के भोजन को टेस्ट करते जसबीर योगाचार्य।

इन अवॉर्ड से हो चुके सम्मानित जसबीर को 2015 में गुरु सम्मान पुरस्कार, 2021 में योग वेलनेस अवॉर्ड, 2022 में योग गुरु अवॉर्ड, योग वेलनेस अवॉर्ड, नेशनल योग वीर सम्मान, 2023 में महाप्रभु योग वीर सम्मान, 2024 में देवी अहिल्याबाई होल्कर अवॉर्ड और 2024 में ग्लोबल हुमेनिटेरियन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

पीएम मोदी की जीवनशैली से हुए प्रभावित जसबीर योगाचार्य हाल ही में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के घाना दौरे के दौरान फूड टेस्टर के रूप में नियुक्त किए। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के सात्विक भोजन को देखकर काफी प्रभावित हुए। साथ ही उनकी दिनचर्या को लेकर भी काफी कुछ सीखा। पीएम मोदी के सरल व्यक्तित्व से भी काफी प्रभावित नजर आए।

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-13 11:33:22

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?