Mumbai Ahmedabad Bullet Train Undersea Tunnel Route | Japan E10 Shinkansen | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, समुद्र के नीचे 21km टनल तैयार: मुंबई में BKC और ठाणे के बीच बना; रूट पर जापान की नेक्स्ट जनरेशन E10 ट्रेन चलेगी

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Ahmedabad Bullet Train Undersea Tunnel Route | Japan E10 Shinkansen

मुंबई14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत में 2026 की शुरुआत में बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू हो सकता है। - Dainik Bhaskar

भारत में 2026 की शुरुआत में बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू हो सकता है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शुरुआती 21km टनल बनकर तैयार हो गया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह टनल घनसोली के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और शिलफाटा के ठाणे के बीच बनी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी फोटो भी शेयर की हैं।

इसके अलावा प्रोजेक्ट के तहत 310 किलोमीटर का वायाडक्ट (ऊंचा पुल) भी बन गया है। पटरियां बिछाने, ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर, स्टेशन और पुलों का निर्माण तेजी से चल रहा है। महाराष्ट्र में काम तेजी से पूरा हो रहा है। ट्रेन संचालन और कंट्रोल सिस्टम के लिए उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर जापान की नेक्स्ट जनरेशन E10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेन चलेगी। जापान फिलहाल E10 मॉडल पर काम कर रहा है। यह बुलेट ट्रेन मौजूदा E3 और E5 की तुलना में काफी तेज और मॉडर्न होगा। E10 को दोनों देशों यानी भारत और जापान में एक साथ ट्रैक पर उतारने पर सहमति बनी है।

घनसोली​​​​​​-शिलफाटा अंडरसी टनल की 3 फोटो…

BKC कॉम्प्लेक्स से शिलफाटा तक 21 किमी लंबी टनल भारत की पहली अंडरग्राउंड और समुद्र के नीचे बनी टनल है।

BKC कॉम्प्लेक्स से शिलफाटा तक 21 किमी लंबी टनल भारत की पहली अंडरग्राउंड और समुद्र के नीचे बनी टनल है।

भारतीय रेलवे ने टनल का यह ग्राफिक्स शेयर किया है।

भारतीय रेलवे ने टनल का यह ग्राफिक्स शेयर किया है।

टनल बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसमें 16 किमी सुरंग टनल बोरिंग मशीनों से और बाकी 5 किमी सुरंग न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से बनाई जा रही है।

टनल बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसमें 16 किमी सुरंग टनल बोरिंग मशीनों से और बाकी 5 किमी सुरंग न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से बनाई जा रही है।

2026 के शुरुआत में बुलेट ट्रेन का ट्रायल संभव

2017 में रखी गई थी प्रोजेक्ट की नींव देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी PM शिंजो आबे ने 14 सितंबर 2017 को अहमदाबाद में इस प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन किया था। दोनों शहरों के बीच 508 किमी का सफर बुलेट ट्रेन तीन घंटे में तय करेगी।

अभी दुरंतो से इतने सफर में साढ़े पांच घंटे में तय करती है। वहीं, नॉर्मल ट्रेन से सात-आठ घंटे लगते हैं। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की मैक्सिमम स्पीड 350 km/h होगी। प्रोजेक्ट की कॉस्ट 1.08 लाख करोड़ रुपए है। रूट पर 12 स्टेशन मुंबई, ठाणे, विरार, भोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती हो सकते हैं। इनमें मुंबई स्टेशन अंडरग्राउंड होगा।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

कहां पहुंची देश की पहली बुलेट ट्रेन:71% काम पूरा, भूकंप के लिए वार्निंग सिस्टम; 2026 में हो सकता है पहला ट्रायल

16 मई 2025, साबरमती में 42 डिग्री की गर्मी में देश के पहले हाईस्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। ये जगह रेलवे स्टेशन से सिर्फ 300 मीटर दूर है। अहमदाबाद से मुंबई तक बनने वाले इस प्रोजेक्ट का ये गुजरात में पहला स्टेशन है। इसलिए सबसे ज्यादा काम भी यहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-15 10:42:53

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?