चंडीगढ़-मनाली एनएच पर भूस्खलन से पंडोह डैम के पास मार्ग बंद हो गया है। मलबा हटाया जा रहा है।
हिमाचल में मंडी जिले में पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ पर भूस्खलन हुआ है। इसके बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों के कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया है। इससे दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग ग
.
जानकारी अनुसार, भूस्खलन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। तत्काल मौके पर मशीनरी लगा दी है। मंडी के एसपी साक्षी वर्मा के अनुसार मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, हालांकि मार्ग को पूरी तरह बहाल करने में कुछ समय लग सकता है।
देखें चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर भूस्खलन के कुछ फोटोज…
पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों के कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया है। वाहन दूर तक जाम में फंसे हैं।
रोड पर गिरे पत्थरों को उठाने का काम करते हुए जेसीबी और मौके पर पहुंची पुलिस।
पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों के कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कटौला-कमांद होते हुए वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दिया है। बरसात के इस मौसम में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले सभी वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वर्तमान में राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुकी हुई है, और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Author: Source :www.bhaskar.com
Publish Date: 2025-07-12 10:09:47