Karnataka Gokarna Cave Rescue; Russia Nina Visa | Preya Ama | कर्नाटक की गोकर्ण गुफा से रूसी महिला का रेस्क्यू: 2 बेटियां भी साथ थीं; गुफा के बाहर कपड़े लटके देखकर बचाने पहुंची पुलिस

कारवाड़21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कर्नाटक पुलिस रामवन तीर्थ की गुफा में महिला और उसके बच्चों का रेस्क्यू करने पहुंची। - Dainik Bhaskar

कर्नाटक पुलिस रामवन तीर्थ की गुफा में महिला और उसके बच्चों का रेस्क्यू करने पहुंची।

उत्तर कन्नड़ जिले के कुमता तालुक में रामतीर्थ पहाड़ियों की गोकर्ण गुफा से एक रूसी महिला और उसके दो छोटे बच्चों का रेस्क्यू किया गया। महिला की पहचान 40 साल की नीना कुटीना उर्फ मोही के रूप में हुई है।

यह महिला बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। हिंदू धर्म और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से गहराई से प्रभावित होकर गोवा होते हुए गोकर्ण पहुंची। उसके साथ 2 बेटियां 6 साल की प्रेया और 4 साल की अमा थी।

जंगल के बीचों-बीच बनी गुफा में ये लोग 2 हफ्ते से थे। इन लोगों ने गुफा के अंदर एक साधारण घर बना लिया था। हाल ही में हुए लैंडस्लाइड के बाद रूटीन पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने गुफा के बाहर कपड़े लटके हुए देखे।

अंदर पहुंचने पर टीम को महिला और बच्चे मिले। पुलिस हैरान है कि ये लोग जंगल में कैसे जिंदा रहे और उन्होंने क्या खाया। पुलिस ने इस बात पर संतोष जताया कि इनके साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई।

गोकर्ण से रेस्क्यू करके लाई गई महिला की 2 तस्वीरें…

पुलिस का दावा- गोवा से गुफा तक पहुंची होगी महिला

महिला को निकालकर लाने वाली टीम के हेड इंस्पेक्टर श्रीधर ने बताया कि महिला संभवत: गोवा से गोकर्ण गुफा तक पहुंची होगी। हालांकि जांच में सामने आया है कि उसका वीज़ा 2017 में समाप्त हो गया था। वह कितने समय से भारत में रह रही है, यह स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल पुलिस ने एक साध्वी के आश्रम में उसके रहने की व्यवस्था की है। उसे गोकर्ण से बेंगलुरु ले जाने और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एक लोकल NGO की मदद से रूसी दूतावास से संपर्क किया गया है। औपचारिकताएं शुरू हो गई हैं।

खबरें और भी हैं…

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-12 15:11:00

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?