India Alliance Controversy; Sanjay Singh AAP Congerss | Election 2025 | आम आदमी पार्टी अब I.N.D.I.A का हिस्सा नहीं: सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए, कहा- यह कोई बच्चों का खेल नहीं

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को खुद को I.N.D.I.A ब्लॉक से अलग कर लिया। सांसद संजय सिंह ने कहा कि AAO अब विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। उन्होंने गठबंधन का नेतृत्व करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाए।

संजय ने कहा- यह कोई बच्चों का खेल नहीं है। क्या उन्होंने लोकसभा चुनावों के बाद कोई बैठक की। क्या I.N.D.I.A ब्लॉक का विस्तार करने की कोई पहल हुई।

यह टिप्पणी 19 जुलाई को होने वाली I.N.D.I.A ब्लॉक पार्टियों के नेताओं की बैठक से पहले आई है। यह मीटिंग संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही है।

I.N.D.I.A ब्लॉक की पिछली औपचारिक बैठक 5 जून 2024 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हुई थी। इसमें 21 पार्टियां शामिल हुई थीं।

13 महीने बाद हो रही विपक्षी गठबंधन की बैठक

देश की राजनीतिक स्थिति पर संयुक्त रूप से विचार-विमर्श के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन की बैठक 13 महीने के लंबे अंतराल के बाद हो रही है। संजय ने कहा- आप ने अपना रुख साफ कर दिया है। I.N.D.I.A ब्लॉक (2024) लोकसभा चुनावों के लिए बना। हमने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गुजरात विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़े। अब हम बिहार चुनाव भी अकेले लड़ेंगे। AAP ब्लॉक का हिस्सा नहीं है। हमने हमेशा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई है। हम मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएंगे।

खबरें और भी हैं…

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-18 19:54:42

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?