- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश में मानसून लगातार एक्टिव है। राजस्थान में लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। अजमेर, पुष्कर, पाली के बाद अब बूंदी में हालात बिगड़ गए हैं। लोग अपना घर छोड़ किराए के मकान में शरण ले रहे हैं।
इधर, मध्यप्रदेश में रविवार को उज्जैन-खजुराहो में हल्की बारिश हुई। कई शहरों में गर्मी का असर देखने को मिला। भोपाल-ग्वालियर में तापमान 34 डिग्री, जबकि खजुराहो में सबसे ज्यादा 35 डिग्री दर्ज किया गया।
MP में इस मानसूनी सीजन में औसत 20.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 12.3 इंच पानी ही गिरना था यानी औसत 8.2 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है।
केरल के कई हिस्सों में रविवार को लगातार बारिश हुई। इसके चलते मौसम विभाग ने एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
राज्य के अलपुझा के कार्तिकप्पल्ली में एक सरकारी स्कूल की छत भारी बारिश के बाद गिर गई। स्कूल 150 साल से भी पुराना है। यहां 1000 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। रविवार को छुट्टी के चलते जनहानि नहीं हुई।
मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पूरे देश में आज बारिश का यलो अलर्ट है।
देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बारिश से आई बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।
बिहार के बक्सर में गंगा नदी के इलाकों में बाढ़ आ जाने से रामरेखा घाट डूब गया है।
रविवार को राज्यों में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए…
रविवार को देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश…
राज्यों में बारिश का अलर्ट…
Author: Source :www.bhaskar.com
Publish Date: 2025-07-21 05:00:00