IMD Weather Rainfall Floods Live Update; Rajasthan MP CG | Himachal Pradesh | हिमाचल में 105 लोगों की मौत: झारखंड के 12 जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट; MP के श्योपुर में घरों-अस्पताल में पानी भरा

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Floods Live Update; Rajasthan MP CG | Himachal Pradesh

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 दिन में 105 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा 17 लोगों की जान मंडी जिले में हुए, यहां एक ही रात में 4 जगह बादल फटे थे। राज्य की 200 से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद हैं।

राजस्थान के कोटा में 24 घंटे में 198 mm बारिश हुई। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रही। यहां कोट बैराज के 12 गेट खोले गए हैं। इसके कारण चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा है। कोटा में 5 युवक चंबल में बह गए। जिनकी तलाश जारी है।

झारखंड के 12 जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी है। इनमें बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं।

यूपी के लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत 15 शहरों में तेज बारिश के कारण हालात खराब हैं। प्रदेश के कई बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर के गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल गए। आज भी 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी उफान पर हैं। नदियों का पानी लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंच गया है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

यूपी के ललितपुर में गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए।

यूपी के ललितपुर में गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए।

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में लगातार बारिश के कारण स्कूल वैन खराब हो जाने के बाद एक स्कूली बच्चे को कमर तक पानी में ले जाते हुए वैन चालक।

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में लगातार बारिश के कारण स्कूल वैन खराब हो जाने के बाद एक स्कूली बच्चे को कमर तक पानी में ले जाते हुए वैन चालक।

गुवाहाटी: गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद जलमग्न सड़क से वाहन गुजरते हुए

गुवाहाटी: गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद जलमग्न सड़क से वाहन गुजरते हुए

प्रयागराज: प्रयागराज में बारिश के बाद उफनती गंगा नदी में झोपड़ियाँ आंशिक रूप से डूब गईं।

प्रयागराज: प्रयागराज में बारिश के बाद उफनती गंगा नदी में झोपड़ियाँ आंशिक रूप से डूब गईं।

राजस्थान के जयपुर में मुख्य मार्ग की सड़क धंस गई, 15 फीट चौड़ा गड्डा हो गयाय़

राजस्थान के जयपुर में मुख्य मार्ग की सड़क धंस गई, 15 फीट चौड़ा गड्डा हो गयाय़

तस्वीर प्रयागराज की है। यहां गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं।

तस्वीर प्रयागराज की है। यहां गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं।

अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

MP के 10 जिलों में 1 सप्ताह से बारिश जारी, नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर

मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा समेत 10 जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश जारी है। इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को श्योपुर के कई इलाके और गांव पानी से घिरे रहे। मकान-दुकानों से लेकर अस्पताल तक में पानी भर गया। वहीं, नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर रही। मंगलवार को भी 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में बारिश की तस्वीरें…

टीकमगढ़ में एक मकान गिर गया, जिससे 3 भैंसों की मौत हो गई।

टीकमगढ़ में एक मकान गिर गया, जिससे 3 भैंसों की मौत हो गई।

श्योपुर में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और रास्ते बंद हो गए।

श्योपुर में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और रास्ते बंद हो गए।

गुना में भी तेज बारिश जारी है। यहां शिव मंदिर के पास झरना बह रहे है।

गुना में भी तेज बारिश जारी है। यहां शिव मंदिर के पास झरना बह रहे है।

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

16 जुलाई के मौसम का हाल…

  • उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है। बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, आजमगढ़, जौनपुर, महाराजगंज, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बलिया जैसे जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • बिहार के आरा, पटना, नालंदा, लखीसराय, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास में तेज बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, अररिया समेत 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट जारी है। हिमाचल के किन्नौर-कुल्लू में लैंडस्लाइड का खतरा है।
  • पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 16-17 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की स्थिति है।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश में कमी हो सकती है। हालांकि, कुछ जगहों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
  • मध्य प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में 16-18 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट है। राजस्थान में भी बारिश रेड अलर्ट है।
  • गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रहेगी।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों के मौसम का हाल…

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-15 06:39:43

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?