haryana monsoon rain alert change update; Hisar Rohtak Alert | पूरे प्रदेश में होगी बारिश: 3 जिलों में यलो अलर्ट, 15 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश; तापमान में 4.4 डिग्री गिरावट – Bhiwani News

चरखी दादरी में गुरुवार को तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई है। 11 जिलों के अधिकतर एरिया में बरसात होगी। वहीं 11 जिलों में कहीं-कहीं बरसात हो सकती है। 3 जिलों रेवाड़ी, पलवल व मेवात में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। जहां गरज-चमक के साथ तेज बार

.

बारिश के कारण प्रदेश का अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 15 जुलाई तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। 11 से 13 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं 14 व 15 जुलाई को उत्तरी जिलों के ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।

हिसार और जींद में गुरुवार को तेज बारिश हुई। वहीं गुरुग्राम में सड़क धंसने से ट्रक उसमें गिर गया।

हिसार और जींद में गुरुवार को तेज बारिश हुई। वहीं गुरुग्राम में सड़क धंसने से ट्रक उसमें गिर गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • 12 जुलाई: 6 जिलों पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के अधिकतर (50-75 प्रतिशत) एरिया में बारिश होगी। 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत व झज्जर में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत एरिया) और 8 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र व पानीपत के कुछेक (25 प्रतिशत) एरिया में बारिश हो सकती है।
  • 13 जुलाई: 8 जिलों भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के अधिकतर एरिया (50-75 प्रतिशत) में बरसात होगी। 13 जिलों फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत) और सिरसा के कुछेक (25 प्रतिशत) एरिया में बरसात होगी।
  • 14 जुलाई: 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के अधिकतर (50-75 प्रतिशत) एरिया में बरसात की संभावना है। 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल व कुरुक्षेत्र में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत) बारिश होगी।

अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री गिरा हरियाणा के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला महेंद्रगढ़ का नारनौल रहा। नारनौल का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-11 05:00:33

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?