16 मिनट पहलेलेखक: प्रांशू सिंह
- कॉपी लिंक

इमेज सोर्स: AI जनरेटेड
आजकल डेटिंग ऐप पर सच्चा प्यार ढूंढना एक टेढ़ी खीर बन चुका है। इस मुश्किल को आसान बनाने के लिए, न्यूयॉर्क शहर की कुछ लड़कियों ने खाना चुराकर बॉयफ्रेंड बनाने का नया तरीका खोजा है। वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा में एक शख्स नशे की हालत में जिंदा सांप निगल लिया।
- कैसे खाना चुराकर बॉयफ्रेंड बना रही लड़कियां?
- नशे की हालत में सांप निगला, फिर क्या हुआ?
- कुत्ते के लिए क्यों बेचा कंपनी और लग्जरी कार?
- घूस न लेने पर पुलिस को क्यों मिला दोगुना इनाम?
- झूमर की तरह घर में क्यों लटकाया मर्सिडीज कार?
इमेज सोर्स: AI जनरेटेड
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में कुछ लड़कियों ने डेटिंग के लिए बॉयफ्रेंड खोजने का एक अनोखा तरीका अपनाया है। ये महिलाएं रेस्टोरेंट से सलाद चुराकर पार्टनर ढूंढ रही हैं। दरअसल डेटिंग ऐप पर बॉयफ्रेंड न मिलने से परेशान होकर लड़कियों ने लंच टाइम में रेस्टोरेंट्स से लड़कों का फूड पैकेट चुरा रही हैं।
फिर, पैकेट पर लिखे नाम से लिंक्डइन पर शख्स को ढूंढ़कर मैसेज भेजती हैं- सॉरी, मैंने गलती से तुम्हारा फूड पैकेट ले लिया, अगला मैं खिला दूंगी। इसी तरह से वे डेटिंग के लिए लड़के खोज रही हैं।
उत्तर प्रदेश के बांदा में अशोक नाम के एक युवक ने शराब के नशे में घर में घुसे एक सांप को ही निगल लिया। जैसे ही अशोक की मां ने यह देखा तो उन्होंने फौरन अशोक के मुंह से सांप के बाकी टुकड़े निकाले, तब तक अशोक सांप के दो हिस्से खा चुका था।
तुरंत परिजन अशोक को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए। डॉक्टरों ने फौरन इलाज शुरू किया और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने साफ किया कि अगर सांप जहरीला होता, तो अशोक की जान बचाना नामुमकिन होता।
जापान में 54 साल के हिरोटाका सैतो ने अपनी कंपनी और महंगी फरारी कार बेचकर कुत्तों के लिए एक शेल्टर खोल दिया। सैतो ने यह बड़ा कदम इसलिए उठाया क्योंकि करीब 12 साल पहले उनके अपने 70 किलो के पालतू कुत्ते ने उन्हें आत्महत्या करने से रोककर उनकी जान बचाई थी।
तब सैतो ने ठान लिया था कि- मैं अपना सारा पैसा कुत्तों पर खर्च करूंगा। अब उनका ‘वान्सफ्री कैनाइन रेस्क्यू सेंटर’ ऐसे मुश्किल कुत्तों को मुफ्त में पनाह देता है, जो अक्सर दुर्व्यवहार के शिकार होते हैं।
सैतो का कहना है कि अब वे पहले से कहीं ज्यादा खुश हैं, भले ही कुत्तों ने उन्हें कई बार काटा हो। उनका मकसद है उन बेजुबानों को प्यार देना। फिलहाल सेंटर में 40 कुत्ते और 8 बिल्लियां हैं, जिसे 2028 तक 300 कुत्तों तक बढ़ाने की योजना है।
रूस के रोस्तोव में पुलिस ने करप्शन से लड़ने का एक अनोखी पॉलिसी बनाई है। इसके तहत अब अगर कोई पुलिस अधिकारी रिश्वत लेने से इनकार करता है, तो उसे सरकार उतनी ही रकम इनाम में देगी, जितनी रिश्वत उसे ऑफर की गई थी।
इंटरनल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने बताया कि कुछ अफसरों को इस पॉलिसी के तहत इनाम भी दिया जा चुका है। हालांकि, इस नियम पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिटिक्स का कहना है कि इससे भ्रष्ट पुलिसकर्मी जानबूझकर रिश्वत के मौके ढूंढ सकते हैं, या फिर ईमानदारी का दिखावा करके भी पैसा कमा सकते हैं। डर है कि इससे पुलिस अपने असली काम से भटककर ‘शिकार’ ढूंढने में लग जाएगी।
दुबई में रहने वाले मशहूर यूट्यूबर मोहम्मद बीराघडारी ने अपने घर की सजावट के लिए एक अनोखा कारनामा किया है। उन्होंने करीब 4.3 करोड़ रुपए की फरारी कार खरीदी, फिर उसे छत से ‘झूमर’ की तरह लटकाया। यूट्यूबर का कहना है कि ये उनके घर की अब तक की सबसे बोल्ड सजावट है। इस अनोखे कारनामे को इंस्टाग्राम पर 84.9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…
खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Author: Source :www.bhaskar.com
Publish Date: 2025-07-19 05:00:59