Delhi News: अयोध्या गैंगरेप पर समाजवादी पार्टी सांसद अफजल अंसारी ने कहा..
Delhi News: Ayodhya गैंगरेप पर समाजवादी पार्टी सांसद अफजल अंसारी ने कहा, “अखिलेश यादव इस विषय पर अपना वक्तव्य दे चुके हैं… लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश में जघन्य अपराधों की वृद्धि हुई है।
अब सवाल यह है कि अयोध्या की घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा? अयोध्या में उप चुनाव होने वाले हैं… अयोध्या के सांसद अवधेश जी के साथ उसके(मोईद अंसारी) संबंध को जोड़ देना… उसने आपके या मेरे साथ फोटो खिंचवा ली हो लेकिन अगर वह ऐसा कोई अपराध करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी…
Ayodhya News: रेप पीड़िता से मिलने पहुंचा बीजेपी प्रतिनिधिमंडल
Delhi News:अगर कोई अपराध करता है तो वह उसका व्यक्तिगत अपराध है और इससे किसी पार्टी या नेता को जोड़कर इसका राजनीतिक फायदा उठाना यह ठीक नहीं… अयोध्या की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है लेकिन क्या इसकी आड़ में गाज़ीपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ उसका कहीं जिक्र क्यों नहीं किया गया… एक और दूसरी दुष्कर्म की घटना जो उसका भी जिक्र नहीं किया गया।
पहली घटना अशोक सिंह बिल्लू जो हिस्ट्रीशीटर और दूसरी घटना में जो पेशे से TT अरुण कुमार सिंह के मामले को क्यों छुपाया जा रहा है, वह इसलिए क्योंकि ये भाजपा के लोग हैं…Delhi News:
#WATCH दिल्ली: अयोध्या गैंगरेप पर समाजवादी पार्टी सांसद अफजल अंसारी ने कहा, "अखिलेश यादव इस विषय पर अपना वक्तव्य दे चुके हैं… लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश में जघन्य अपराधों की वृद्धि हुई है। अब सवाल यह है कि अयोध्या की घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा? अयोध्या में… pic.twitter.com/mXwoV9P4Uq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2024