- Hindi News
- National
- Delhi Airport Update; Air India Hong Kong Flight Fire | Auxiliary Power Unit
नई दिल्ली11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फाइल फोटो।
दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के एक प्लेन के ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। विमान हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आया था। विमान के सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित है।
ऑक्सिलरी पॉवर यूनिट प्लेन में सबसे पीछे उसकी टेल में होता है। वहां आग लगने से प्लेन की बॉडी को नुकसान पहुंच सकता है। यह प्लेन के इंजन बंद होने पर भी कंट्रोल, लाइट्स और एसी ऑन रखता है।
आमतौर पर टर्मिनल पर खड़े रहने के दौरान प्लेन के मेन इंजन बंद रहते हैं, जबकि ऑक्सिलरी पॉवर यूनिट से बिजली सप्लाई की जाती है। इससे ईंधन की खपत कम होती है।
घटना के बाद आया एअर इंडिया का बयान…
यात्री उतर रहे थे, APU ऑटोमैटिक बंद हो गया था
यह फ्लाइट 22 जुलाई को हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आई थी। फ्लाइट AI 315 की लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद APU में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब यात्री प्लेन उतरने लगे थे, और सिस्टम डिजाइन के अनुसार APU ऑटोमैटिक बंद हो गया था।
एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि प्लेन को कुछ नुकसान हुआ है, जबकि यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। प्लेन को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है। साथ ही रेग्युलेटरी बॉडी को सूचित कर दिया गया है।
दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट रोकी
इससे पहले मंगलवार को ही दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI2403 में तकनीकी खराबी आ गई थी। खबर मिलने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्लेन को उड़ान भरने से रोक दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन 160 यात्रियों को लेकर रनवे पर था और उड़ने ही वाला था। तभी खराबी का पता चला।
——————————————-
ये खबर भी पढ़ें…
मुंबई में एअर इंडिया का विमान रनवे से फिसला: भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय हादसा; इंजन को नुकसान, 3 टायर फटे
मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एअर इंडिया का AI2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन थी, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर घास पर चला गया।
ये हादसा सुबह 9:27 बजे हुआ। तस्वीरों में दिखा कि विमान के दाहिने इंजन के नैसेल (ढक्कन) को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद विमान को पार्किंग तक लाया गया, जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को उतारा गया। इस दौरान विमान के तीन टायर फट गए। पढ़ें पूरी खबर…
Author: Source :www.bhaskar.com
Publish Date: 2025-07-22 18:16:32