Complaint filed against singer Yasser Desai for his video showing him on sea link | सिंगर यासेर देसाई के खिलाफ शिकायत दर्ज: बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर किया था जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिलबरो और दिल को करार आया जैसे बेहतरीन गानों को आवाज दे चुके सिंगर यासेर देसाई के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हुई है। सिंगर का हाल ही में बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ब्रिज पर खड़े दिखे थे। सिंगर का लापरवाही भरा, खतरनाक और जानलेवा स्टंट देख हर कोई सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद यासेर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सिंगर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 285 (पब्लिक प्लेस में खतरनाक स्टंट करने), 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने या सवारी करने से संबंधित) और 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कार्यों से संबंधित) के तहत शिकायत दर्ज की है।

यासेर देसाई का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो में सिंगर दोनों बाहें फैलाए सी-लिंक की रेलिंग में खड़े दिखे थे। आसपास से गुजर रहे लोग उन्हें खतरे की चेतावनी भी दे रहे थे। रेलिंग पर खड़े हुए सिंगर ने न ही कोई सहारा लिया था, न ही उनके आसपास कोई दूसरा शख्स था।

वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा हो सकता है, जबकि कुछ का मानना है कि सिंगर आत्महत्या जैसा कोई कदम उठाने जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि आखिर सी-लिंक पर खड़े होने की अनुमति किसने दी?

बता दें, यासिर का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने 10 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। उनका सिंगर बनने का कोई प्लान नहीं था, पर उन्हें किस्मत ने यहां खींच लाया। उन्होंने दिल को करार आया, हुए बेचैन, आंखों में आंसू लेके, दिल मांग रहा है, पल्लो लटके, मखना, जैसे कई हिट गाने गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज और टीवी सीरियल जैसे ‘जख्मी’, ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘दिल संभल जा जरा’ आदि में अपनी आवाज दी है।

2009 में बना था वर्ली सी-लिंक

मुंबई का बांद्रा-वर्ली सीलिंक। वो ब्रिज जिसने बांद्रा से वर्ली जाने वालों के सफर को एक घंटे से कम कर 10 मिनट का कर दिया। साल 2009 में इस ब्रिज को आम लोगों के लिए शुरू किया गया था। ये भारत का पहला 8 लेन और सबसे लंबा समुद्रीय ब्रिज है। इसकी लंबाई 5.6 किलोमीटर है।

रात में लाइटिंग की वजह से ब्रिज और भी खूबसूरत नजर आता है। ब्रिज की लाइटिंग पर ही 9 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

रात में लाइटिंग की वजह से ब्रिज और भी खूबसूरत नजर आता है। ब्रिज की लाइटिंग पर ही 9 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

इस ब्रिज के बनने से पहले बांद्रा से वर्ली जाने के लिए माहिम कॉजवे का इस्तेमाल करना पड़ता था। ये रास्ता लंबा तो था ही, मुंबई में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही इस रास्ते पर रोजाना जाम लगने लगा। इसके बाद बांद्रा को वर्ली से जोड़ने के लिए एक वैकल्पिक रास्ते की मांग उठने लगी थी।

Author: Source Link :https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/complaint-filed-against-singer-yasser-desai-for-his-video-showing-him-on-sea-link-135405959.html

Publish Date: 2025-07-09 09:33:57

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?