Assam Husband Murder Case; Wife Rahima Khatun | Guwahati News | महिला ने शराबी पति की हत्या की, घर में दफनाया: असम के गुवाहाटी की घटना; देवर की शिकायत के बाद खुलासा

गुवाहाटी16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी महिला ने 13 जुलाई को पुलिस थाने में सरेंडर किया था - Dainik Bhaskar

आरोपी महिला ने 13 जुलाई को पुलिस थाने में सरेंडर किया था

असम के गुवाहाटी में पति की हत्या करने वाली महिला ने पुलिस थाने में सरेंडर किया। झगड़े के बाद महिला ने अपने शराबी पति की हत्या की थी और शव घर में ही दफन कर दिया था। युवक के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जालुकबाड़ी थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने 13 जून को थाने में सरेंडर किया था। उसने पति की हत्या की बात कबूल की थी। उसकी निशानदेही पर पांडु इलाके स्थित घर में दफन उसके पति का शव बरामद किया गया।

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि 26 जून की रात पति नशे में घर आया। उससे झगड़ा किया। गुस्से में मैंने पति की हत्या कर दी। घर में ही 5 फीट का गड्ढा खोदा और शव दफन कर दिया था।

पुलिस का कहना हमें और भी लोगों के इस हत्याकांड में शामिल होने का शक है। मामले की जांच जारी है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पड़ोसियों को बताया- पति केरल गया है

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला ने पड़ोसियों ने पति के केरल जाने की बात कही थी। उसने कहा था कि पति काम करने के लिए वहां गया है। कुछ दिन बाद महिला घर से गायब हो गई थी।

7 जुलाई को पंचायत रोजगार सेवक मुमताज की हत्या हुई थी

7 जुलाई को पंचायत रोजगार सेवक मुमताज की हत्या हुई थी

उत्तर प्रदेश: गूगल,-यूट्यूब से हत्या के तरीके ढूंढ़कर पति का मर्डर

मुजफ्फरपुर में पति के अफेयर के शक में पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी सबा फिरदौस ने बताया कि मैं अफसर बनना चाहती थी। पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था इसलिए मैंने उसकी हत्या का प्लान बनाया।

पति मुमताज के मर्डर के लिए मैंने गूगल और यूट्यूब से हत्या के तरीके देखे। 100 से ज्यादा क्राइम सीरियल के एपिसोड देखने के बाद मैंने मर्डर का प्लान बनाया। 7 जुलाई को पंचायत रोजगार सेवक मुमताज की हत्या हुई थी। 13 जुलाई को पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें…

………………. पति की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की: हाथ-पैर पकड़े, फावड़े से काटा, लाश यूपी से ले जाकर उत्तराखंड में फेंकी

मुरादाबाद की महिला फिजियोथेरेपिस्ट रीना सिंधू ने अपने प्रेमी परितोष से कहा था कि तुम मेरे पति को मार दो, मैं तुमसे शादी कर लूंगी और 10 लाख रुपए भी दूंगी। उसने इसके लिए हामी भर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर रविंद्र का मर्डर कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-15 17:40:13

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?