Akbar was ‘cruel but tolerant’, Aurangzeb was ‘religious fanatic’ NCERT New book revises Mughal Era Explaination | अकबर ‘क्रूर लेकिन सहिष्णु’, औरंगज़ेब ‘कट्टर धार्मिक’: NCERT की किताब में मुगल काल की नई समीक्षा; कक्षा 8 के सिलेबस में शामिल हुआ

  • Hindi News
  • Career
  • Akbar Was ‘cruel But Tolerant’, Aurangzeb Was ‘religious Fanatic’ NCERT New Book Revises Mughal Era Explaination

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘अकबर का शासन ‘क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण था, जबकि औरंगजेब एक सैन्य शासक था जिसने गैर-इस्लामी प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया और गैर-मुसलमानों पर टैक्‍स लगाया।’ मुगल काल की ये नई समीक्षा NCERT की कक्षा 8 की किताब में शामिल की गई है।

NCERT कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की क‍िताब में मुगल शासकों के धार्मिक फैसले, सांस्‍कृतिक योगदान और क्रूरता की नई व्‍याख्‍या की गई है। ये किताब 2025-26 एकेडमिक सेशन से ही स्‍कूलों में लागू होगी।

बाबर को बताया सैन्य रणनीतिकार

किताब में बाबर को ‘तुर्क-मंगोल शासक और सैन्य रणनीतिकार’ लिखा गया है। इसके साथ बताया गया कि बाबर ने 1526 में पानीपत की लड़ाई में बारुद और तोपखाने की मदद से इब्राहिम लोदी को हराया और दिल्ली सल्तनत का अंत कर दिया।

बाबर का बेटा हुमायूं साम्राज्य को बचाए रखने के लिए संघर्ष करता रहा और एक समय के लिए उसने शेर शाह सूरी से हारकर साम्राज्‍य खो भी दिया था।

किताब में बताया गया है कि कैसे शेर शाह सूरी के हिंदू सेनापति हेमू को अकबर की सेना ने पकड़ा और पानीपत की दूसरी लड़ाई के बाद सिर कलम कर दिया। हेमू ने हेमचंद्र विक्रमादित्य के नाम से दिल्‍ली पर कुछ समय शासन भी किया।

‘अकबर का शासन क्रूरता और सहिष्‍णुता का मिश्रण’

अकबर के शासन को किताब में क्रूरता और सहिष्‍णुता का मिश्रण बताया गया है। लिखा गया है कि 1568 में चित्तौड़ के किले की घेराबंदी के दौरान अकबर ने लगभग 30,000 नागरिकों की हत्या और बचे हुए महिलाओं और बच्चों को गुलाम बनाने का आदेश दिया था।

इसकी जानकारी अकबर के इस विजय पत्र से मिली – “हमने काफिरों के कई किले और नगर जीत लिए और वहां इस्लाम की स्थापना कर दी… अपनी रक्तपिपासु तलवार से हमने उनके मन से अधर्म के निशान मिटा दिए, उन स्थानों और संपूर्ण हिंदुस्तान के मंदिरों को भी नष्ट कर दिया।”

इसके अलावा अकबर ने जज़िया कर समाप्त किया, राजपूतों का स्वागत अपने दरबार में किया, और ‘सुल्ह-ए-कुल’ यानी सभी से शांति की नीति को बढ़ावा दिया। उसने फतेहपुर सीकरी में एक अनुवाद विभाग स्थापित किया और महाभारत (जिसे रज़्मनामा कहा गया), रामायण, भगवद गीता और पंचतंत्र जैसी हिंदू कृतियों का फारसी में अनुवाद करवाया।

इसकी जानकारी अबुल फजल के एक लेख से बताई गई- “पूर्व में मैं लोगों को अपने धर्म में जबरन लाकर इस्लाम मानता था… परंतु जैसे-जैसे ज्ञान बढ़ा, मुझे शर्म आने लगी… जब मैं स्वयं मुस्लिम नहीं था, तो दूसरों को जबरदस्ती मुसलमान बनाना अनुचित था…”

जहांगीर, शाहजहां वास्‍तुकला के संरक्षक बताए

अकबर के उत्तराधिकारी जहांगीर और शाहजहां को किताब में कला और वास्तुकला का संरक्षक कहा गया है। शाहजहां को ताजमहल के निर्माण के लिए विशेष रूप से याद किया गया। लेकिन ये भी बताया या कि शाहजहां की बीमारी के बाद उत्तराधिकार की लड़ाई में औरंगज़ेब ने अपने भाई दारा शिकोह को मार दिया और अपने पिता को बंदी बना लिया।

औरंगज़ेब के बारे में किताब में लिखा है- “उसने धीरे-धीरे अपने दरबार में संगीत और नृत्य जैसी प्रथाओं को प्रतिबंधित कर दिया, जिन्हें वह गैर-इस्लामी मानता था। इसके अलावा गैर-मुस्लिमों पर जज़िया कर फिर से लगाया — ये दोनों कर अकबर द्वारा हटाए गए थे।”

NCERT ने कहा- इतिहास की जड़ों को जानना जरूरी

किताब में बनारस, मथुरा और सोमनाथ में मंदिरों को तोड़ने और जैन, सिख, सूफी और पारसी समुदायों पर अत्याचार की घटनाओं का भी जिक्र है। इस बारे में NCERT के एक अधिकारी ने कहा, ‘इतिहास की घटनाओं को मिटाया या नकारा नहीं जा सकता, पर आज किसी को उनके लिए दोषी ठहराना गलत होगा। सत्ता की लालसा, अत्याचार या गलत महत्वाकांक्षाओं की शुरुआत को समझना ही ऐसा भविष्य बनाने का सही तरीका है जहां ये घटनाएं दोबारा न हों।”

———————-

ये खबरें भी पढ़ें…

आज धरती पर लौटेंगे शुभांशु शुक्‍ला:NDA क्लियर कर IAF पायलट बने, पीएम मोदी ने एस्‍ट्रोनॉट विंग्‍स दिए; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

अंतरिक्ष इतिहास में पहली बार किसी भारतीय ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की यात्रा की है।इससे पहले राकेश शर्मा स्‍पेस जाने वाले पहले भारतीय थे। पूरी खबर पढ़ें

RPF की पहली महिला DG होंगी सोनाली मिश्रा: BSF की पहली महिला कमांडर भी रहीं; PM मोदी की सुरक्षा का जिम्मा संभाल चुकी हैं

केंद्रीय कैबिनेट ने IPS सोनाली मिश्रा को रेलवे पुलिस फोर्स यानी RPF का DG बनाने की मंजूरी दे दी है। यह पहली बार है जब किसी महिला को यह पद दिया जा रहा है। सोनाली 31 अक्टूबर 2026 तक यानी रिटायर होने तक इस पद पर बनी रहेंगी। वो वर्तमान DG मनोज यादव की जगह लेंगी जो 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-16 12:25:58

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?