Narendra Modi Vs Indira Gandhi; PM Tenure Record | Nehur Congress BJP | मोदी लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM: इंदिरा गांधी का 4077 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ा, नेहरू से 2048 दिन पीछे

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे PM बन गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड तोड़ा है। PM मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद पर 4078 दिन पूरे कर लिए हैं।

सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वो 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। PM मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 2048 दिन पीछे हैं।

हालांकि, PM मोदी पहले ही तीन लगातार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीतने के मामले में नेहरू की बराबरी कर चुके हैं। अगर वो 2029 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री बनते हैं तो लगातार PM बनने का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

PM मोदी सबसे लंबे समय तक निर्वाचित नेता मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 26 मई 2014 से प्रधानमंत्री बने। इस तरह वो एक चुने हुए सरकार के मुखिया का कार्यभार राज्य-केंद्र (24 साल से ज्यादा) में संभालने वाले पहले भारतीय नेता बने हैं।

मोदी स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं। साथ ही पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 2 कार्यकाल पूरे किए और सबसे लंबे समय तक पद पर रहे।

26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे।

26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे।

लगातार 6 चुनावों में पार्टी को जीत दिलाई

सरकारी अधिकारी ने बताया कि मोदी भारत के इकलौते नेता हैं जिन्होंने लगातार छह चुनावों में पार्टी का नेतृत्व कर जीत हासिल की है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2002, 2007 और 2012 में, और लोकसभा चुनावों 2014, 2019 और 2024 में।

PM मोदी का राजनीति करियर- 2 ग्राफिक्स में समझिए…

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

मोदी की उम्मीदवारी पर आडवाणी बोले- BJP दिशा भटक रही:नरेंद्र मोदी को PM बनाने के लिए RSS ने कैसे खोले रास्ते

9 जून 2013 की घटना है। गोवा में BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आखिरी दिन था। तब के पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह सबसे आखिर में भाषण देने आए। 25 मिनट तक राजनाथ ने सामान्य चुनावी बातें कीं और पार्टी नेताओं के बड़े दिल की तारीफ की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-25 09:46:11

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?