Congress OBC Leadership Bhagidari Nyay Mahasammelan Talkatora Stadium in New Delhi. | दिल्ली में कांग्रेस का OBC सम्मेलन आज: पार्टी जाति जनगणना मुद्दे पर केंद्र को घेरने की तैयारी में; राहुल-खड़गे शामिल होंगे

  • Hindi News
  • National
  • Congress OBC Leadership Bhagidari Nyay Mahasammelan Talkatora Stadium In New Delhi.

नई दिल्ली54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आज OBC का हक छीना जा रहा है। OBC को भागीदारी नहीं मिल रही है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आज OBC का हक छीना जा रहा है। OBC को भागीदारी नहीं मिल रही है। (फाइल फोटो)

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस आज ‘ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन’ आयोजित करेगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल होंगे।

प्रोग्राम को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में लिखा कि आज OBC का हक छीना जा रहा है। OBC को भागीदारी नहीं मिल रही है। जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी हमारा हक है। जिसे हम लेकर रहेंगे।

इस कार्यक्रम का मकसद OBC की राजनीति में भागीदारी बढ़ाना और जातिगत जनगणना की मांग को आगे बढ़ाना है।

दरअसल, राहुल गांधी लगातार देश में OBC की भागीदारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि देश के 90% आबादी वाले OBC, दलित और आदिवासी को उनका हक नहीं मिल रहा है। जातिगत जनगणना यह जानने का आसान तरीका है कि निचली जातियां, पिछड़ी जातियां और दलित किस स्थिति में हैं।

राहुल ने साल 2024 में अमेरिका में कहा था;-

QuoteImage

देश के सर्वोच्च न्यायालय में देखिए, उनकी कोई भागीदारी नहीं है। मीडिया में देखिए, वहां निचली जातियां, OBC, दलित हैं ही नहीं। इसलिए जाति जनगणना जरूरी है।

QuoteImage

राहुल ने साल 2024 में अमेरिका दौरे के दौरान ये बयान दिया था।

राहुल ने साल 2024 में अमेरिका दौरे के दौरान ये बयान दिया था।

राहुल बोले- OBC मुद्दों पर कांग्रेस कमजोर पड़ी, भाजपा को मिला मौका राहुल गांधी ने गुरुवार को माना कि पिछले 10-15 साल में कांग्रेस ओबीसी की समस्याएं ठीक से नहीं समझ पाई, जिससे बीजेपी को जगह मिली।

तेलंगाना जातिगत सर्वेक्षण 2024 पर आयोजित कार्यक्रम में राहुल ने कहा, “दलित, आदिवासी और महिलाओं के मुद्दों पर पार्टी सही दिशा में थी, लेकिन ओबीसी वर्ग की आकांक्षाएं समझने में हम पीछे रह गए।”

राहुल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार 50% आरक्षण की सीमा नहीं तोड़ना चाहती, क्योंकि सच्चाई सामने आने से बीजेपी की विचारधारा खत्म हो जाएगी।

देश में आजादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना होगी

30 अप्रैल 2025 को राजनीतिक विषयों की कैबिनेट कमेटी ने जातिगत जनगणना कराने का फैसला लिया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया कि जातियों की गणना अब आने वाली मूल जनगणना में ही शामिल होगी।

अश्विनी वैष्णव ने कहा,

QuoteImage

1947 से जाति जनगणना नहीं की गई। कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा जाति जनगणना का विरोध किया। 2010 में PM मनमोहन सिंह ने कहा था कि जाति जनगणना के मामले पर कैबिनेट में विचार किया जाना चाहिए। इसके लिए मंत्रियों का एक समूह बनाया गया था। ज्यादातर राजनीतिक दलों ने जाति जनगणना की सिफारिश की। इसके बावजूद भी कांग्रेस ने महज खानापूर्ति का ही काम किया। उसने सिर्फ सर्वे कराना ही उचित समझा।

QuoteImage

दरअसल, देश में अब तक कुल 8 बार जातीय जनगणना हुई है। 1872 से 1931 के बीच 7 बार ब्रिटिशकाल में और एक बार 2011 में आजाद भारत में। हालांकि, 2011 की जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए।

अक्टूबर-2026 से जनगणना शुरू होगी गृह मंत्रालय ने 16 जूनको जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्र सरकार दो फेज में जातीय कराएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहले फेज की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी। इसमें 4 पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। 1 मार्च 2027 से दूसरा फेज शुरू होगा। इसमें देश के बाकी राज्यों में जनगणना शुरू होगी।​​​​​​​

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल गांधी बोले- हम दलित, मुस्लिम-ब्राह्मण में उलझे रहे, ओबीसी हमारा साथ छोड़ गया​​​​​​​​​​​​​​

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे और ओबीसी हमारा साथ छोड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल ने यह भी कहा- हम मुस्लिमों की बात करते हैं, इसलिए हमें मुस्लिम परस्त कहा जाता है। हमें ऐसी बातों से डरना नहीं है। मुद्दे उठाते रहना है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-25 06:34:00

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?