BJP Amit Malviya Vs Congerss; Parliament Protest Banner | Spelling Error | I.N.D.I.A ब्लॉक का संसद में बिहार SIR पर प्रदर्शन: BJP का तंज- जिन्हें ‘लोकतंत् र’ तक लिखना नहीं आता, वे लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने निकले

  • Hindi News
  • National
  • BJP Amit Malviya Vs Congerss; Parliament Protest Banner | Spelling Error

नई दिल्ली25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
BJP के X हैंडल पर पोस्ट की गई तस्वीर में 'लोकतंत् र' को लाल घेरे में दिखाया गया है। - Dainik Bhaskar

BJP के X हैंडल पर पोस्ट की गई तस्वीर में ‘लोकतंत् र’ को लाल घेरे में दिखाया गया है।

I.N.D.I.A ब्लॉक के सांसदों ने गुरुवार को संसद में बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने एक पोस्टर पकड़ा हुआ था, जिस पर लिखा था- “SIR लोकतंत् र पर वार”…।

भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रदर्शन की तस्वीर अपने X हैंडल पर पोस्ट की है। साथ ही लिखा है- जिन्हें लोकतंत्र लिखना तक नहीं आता, वो लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने निकले हैं।

दरअसल, I.N.D.I.A ब्लॉक के पोस्टर में लोकतंत्र शब्द टूटा हुआ लिखा था। लोकतंत् र। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने इस पर तंज कसा।

BJP ने यह तस्वीर शेयर की है…

क्या वाकई गलत लिखा है ‘लोकतंत् र’

हिंदी व्याकरण के अनुसार ‘लोकतंत् र’ पूरी तरह गलत नहीं है। क्योंकि यह संयुक्त व्यंजन (संयुक्ताक्षर) से जुड़ाहै। जब दो व्यंजन आपस में जुड़कर एक नया अक्षर बनाते हैं, तो उसे संयुक्ताक्षर कहा जाता है।

हिंदी व्याकरण के अनुसार ‘लोकतंत् र’ पूरी तरह गलत नहीं है। क्योंकि यह संयुक्त व्यंजन (संयुक्ताक्षर) से जुड़ाहै। जब दो व्यंजन आपस में जुड़कर एक नया अक्षर बनाते हैं, तो उसे संयुक्ताक्षर कहा जाता है।

जो पोस्टर में लिखा है, उसमें त+हलन्त (्), यानी बिना स्वर के त है। जब ‘त्’ (व्यंजन के रूप में) और ‘र’ जुड़ते हैं, तो वे मिलकर ‘त्र’ नामक संयुक्ताक्षर बनाते हैं। देवनागरी लिपि में इसे अलग से एक वर्ण माना जाता है।

बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए…

चौथे दिन लोकसभा केवल 12 मिनट चली

संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन रहा। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर हंगामा करने लगे। कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसद वेल में आकर पोस्टर लहराने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस सांसदों से कहा- ये आपके संस्कार नहीं हैं।

हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही आज सिर्फ 12 मिनट चल सकी। इसे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही सिर्फ 1:45 मिनट चल पाई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-24 20:09:53

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?