Bigg Boss fame Abdu Rozik arrested from Dubai airport | अब्दू रोजिक की गिरफ्तारी की खबर महज पब्लिसिटी स्टंट: दावा था, दुबई एयरपोर्ट से चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए, प्रमोशन के लिए अपनाया था ये हथकंडा

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस 16 फेम तजाकिस्तान के पॉपुलर इन्फ्लूएंसर और सिंगर अब्दू रोजिक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हुई गिरफ्तारी की खबर से सुर्खियों में आ गए। रिपोर्ट थीं कि अब्दू साउथ यूरोपियन देश मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे। इस खबर को अब्दू को मैनेज करने वाली कंपनी ने कन्फर्म किया है। हालांकि अब सामने आया है कि ये गिरफ्तारी की खबरें महज पब्लिसिटी स्टंट थीं।

अब्दू की कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव ने खलीज टाइम्स को दिए गए बयान में कहा, हमें इस बात की जानकारी है कि अब्दू को चोरी के आरोप में कस्टडी में लिया गया है। हालांकि उन्होंने मामले की ज्यादा जानकारी नहीं दी।

रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अब्दू सलमान खान के चहेते थे।

रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अब्दू सलमान खान के चहेते थे।

गिरफ्तारी की खबर प्रमोशनल स्टंट?

अब्दू रोजिक ने शनिवार शाम को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन पर उन खबरों को दिखाया, जिनमें उनकी गिरफ्तारी की खबरें थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा- A?।

इसकी अगली स्टोरी में अब्दू ने एक लिंक शेयर की और लिखा, सच्चाई यहां है। दिया गया लिंक अब्दू रोजिक के टेलीग्राम अकाउंट का था, जिसमें गिरफ्तारी की नहीं बल्कि उनकी दुबई विजिट के वीडियोज थे। जाहिर तौर पर ये महज एक पब्लिसिटी स्टंट है।

2024 में मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई थी पूछताछ

अब्दू रोजिक इससे पहले तब सुर्खियों में आ गए थे, जब 2024 में भारत में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने उनसे हॉस्पिटैलिटी फर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की। अब्दू इस मामले में आरोपी नहीं थे, लेकिन उनसे फर्म से जुड़े लेन-देन पर पूछताछ हुई थी।

बिग बॉस से मिली पॉपुलैरिटी

अक्टूबर 2022 में अब्दू रोजिक ने बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था। इस शो में उनकी और साजिद खान, निम्रत कौर, एमसी स्टेन और शिव की दोस्ती काफी चर्चित रही।

इसके बाद वो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी नजर आ चुके हैं। अब्दू साल 2023 में खतरों के खिलाड़ी में भी बतौर गेस्ट नजर आए हैं। इन दिनों वो कलर्स चैनल के लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रहे हैं।

2024 में सगाई की, 3 महीने में टूट गई शादी

अब्दू रोजिक ने अप्रैल 2024 में अमीरा नाम की लड़की से सगाई की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर इसकी आधिकारिक अनाउंसमेंट की थी। वो 7 जुलाई 2024 को शादी करने वाले थे, हालांकि उन्होंने शादी से ठीक पहले ये शादी तोड़ दी। उन्होंने शादी तोड़ने का कारण कल्चरल डिफरेंस बताए थे।

Author: Source Link :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-13 13:11:58

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?