Accused of molestation murdered outside police station in Arunachal | अरुणाचल में रेप-छेड़छाड़ के आरोपी की थाने के बाहर हत्या: भीड़ पुलिस स्टेशन से खींच लाई थी; लड़कियों के पेट दर्द की शिकायत से खुलासा

ईटानगर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक युवक असम का रहने वाला था। अरुणाचल में एक कंट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था। - Dainik Bhaskar

मृतक युवक असम का रहने वाला था। अरुणाचल में एक कंट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था।

अरुणाचल प्रदेश की लोअर दिबांग घाटी में असम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना रोइंग कस्बे के पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक पर 20 से ज्यादा लड़कियों (नाबालिग शामिल) के रेप और यौन शोषण का आरोप था। कहा गया कि वो लड़कियों के हॉस्टल में जाकर पीड़ितों के साथ गलत करता था।

मामले का खुलासा कुछ पीड़ित लड़कियों की पेट दर्द की शिकायत से हुआ। उन्होंने बताया कि आरोप हॉस्टल के में आकर उनके साथ गलत काम करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को थाने लाया गया था। तभी सैकड़ों लोगों की भीड़ थाने ने घुस आई और युवक को खींचकर बाहर ले गई और मारपीट की।

पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत युवक को अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था।

ओडिशा: रेप के आरोपी की हत्या, जंगल में शव जलाया

ओडिशा के गजपति जिले में 60 साल के रेप के आरोपी की हत्या करके शव जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया था, जिनमें 8 महिलाएं और दो पुरुष थे।

पुलिस ने गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर वन क्षेत्र के पास एक पहाड़ी से मृतक की हड्डियां और राख बरामद की थी। पुलिस ने बताया था कि जिन महिलाओं को पकड़ा गया है, वे सभी यौन शोषण का शिकार हुईं थीं।

पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति को मारा गया था वह काफी समय से महिलाओं का शोषण कर रहा था। 3 जून को उसने 52 साल की एक विधवा का रेप किया था। घटना सामने आने के बाद महिलाओं ने एक मीटिंग की और आरोपी को मारने का फैसला किया था।

पुलिस ने बताया था कि सभी महिलाएं आरोपी के घर गईं, उस वक्त वह सो रहा था। तभी महिलाओं ने आरोपी पर कुल्हाड़ी से वार किए थे। हत्या के बाद शव को जंगल ले जाकर जला दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-12 18:27:52

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?