Rahul Gandhi will hold a rally in Bhubaneswar today | राहुल गांधी आज भुवनेश्वर में सभा करेंगे: ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद पहला दौरा; कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी साथ रहेंगे

भुवनेश्वर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली ‘संविधान बचाओ समावेश’ सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल भी रैली में मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस नेता दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं। वह 11.30 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और राज्य कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तीनों नेता आज शाम को ही दिल्ली वापिस आ जाएंगे।

राहुल गांधी आज सुबह 8.30 बजे दिल्ली स्थित अपने आवास से रवाना हुए थे।

राहुल गांधी आज सुबह 8.30 बजे दिल्ली स्थित अपने आवास से रवाना हुए थे।

दोपहर 12 बजे राहुल की जनसभा

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने बताया कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तीन नेता शुक्रवार सुबह 11.30 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे बरमुंडा मैदान जाएंगे। वह दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद उनका किसानों के दो प्रतिनिधिमंडलों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

वह दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन में राजनीतिक मामलों की समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विधायकों और पीसीसी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। वे शाम पांच बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

चरण दास बोले- राहुल की रैली रोकने के लिए हड़ताल की गई

ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भक्त चरण दास ने कहा, “राज्य सरकार ड्राइवर यूनियन के जरिए राहुल गांधी की रैली को असफल करने की कोशिश कर रही है। लाखों लोग कार्यक्रम में आना चाहते हैं, लेकिन परिवहन हड़ताल की वजह से उन्हें दिक्कत हो रही है।’

दास ने कहा- हम ड्राइवरों की मांगों का समर्थन करते हैं, लेकिन उनसे अपील करते हैं कि वे आज के दिन के लिए हड़ताल रोक दें। अगर वे हमारे कार्यक्रम में अड़चन डालेंगे, तो जब उनके नेता राज्य में आएंगे, हम भी उसी तरह जवाब देंगे।

27 मार्च-कांग्रेस ने 14 विधायकों के निलंबन का विरोध किया था

ओडिशा विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर 27 मार्च को पुलिस ने लाठियां बरसाईं और वाटर कैनन चलाईं। दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस 14 MLA के निलंबन का विरोध कर रही थी। 25 मार्च को कांग्रेस के 12 विधायक निलंबित कर दिए गए थे। इसके बावजूद विधायक प्रदर्शन करते रहे और पूरी रात सदन में बिताई। विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे।

अगले दिन यानी 26 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता और निलंबित विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते रहे। वे विधानसभा की बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद जमकर धक्का-मुक्की हुई। सदन के भीतर कांग्रेस के बचे हुए दो विधायकों तारा प्रसाद बाहिनीपति और रमेश जेना ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया। दोनों सदन की वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे इसलिए उन्हें भी निलंबित कर दिया गया था।

सदन के भीतर कांग्रेस के बचे हुए दो विधायकों तारा प्रसाद बाहिनीपति और रमेश जेना ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया। दोनों सदन की वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे इसलिए उन्हें भी निलंबित कर दिया गया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था।

प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता घायल हो गया। सिर में चोट आने से वह लहूलुहान हो गया।

प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता घायल हो गया। सिर में चोट आने से वह लहूलुहान हो गया।

भाजपा ने 24 साल 99 दिन का पटनायक राज खत्म किया

जून, 2024 में लोकसभा के साथ हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने पहली बार ओडिशा में सरकार बनाई। इससे पहले नवीन पटनायक 5 बार यानी 24 साल 99 दिन तक ओडिशा के CM रहे थे। वे 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।

अगर इस बार उनकी सरकार बनती तो वे देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते। अभी ये रिकॉर्ड सिक्किम के पवन चामलिंग के नाम है। वे 24 साल 165 दिन तक इस पद पर रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा और BJD का केंद्र और राज्य में गठबंधन था। 2000 और 2004 में BJD-BJP गठबंधन की सरकार थी। 2009 विधानसभा चुनाव से पहले BJD ने भाजपा सेगठबंधन तोड़ लिया था।

——————————–

ओडिशा की ये खबर भी पढ़ें…

भुवनेश्वर ACP बोले-कोई बैरिकेडिंग तक आए तो टांग तोड़ देना:पुरी रथयात्रा में हादसे के बाद CM हाउस घेरने आ रही थीं विपक्षी पार्टियां

ओडिशा के पुरी में हुई भगदड़ के विरोध में भुवनेश्वर में कांग्रेस के प्रदर्शन से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एडिशनल कमिश्नर नरसिंह भोल बैरिकेडिंग के पास तैनात पुलिसवालों को निर्देश देते नजर आ रहे हैं कि प्रदर्शनकारियों के पैर तोड़ने हैं, उन्हें पकड़ना नहीं है। साथ ही ये कहते भी दिख रहे हैं कि जो भी पैर तोड़ेगा वो मुझ से इनाम लेकर जाना।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Author: Source :www.bhaskar.com

Publish Date: 2025-07-11 11:16:37

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?