Rajkummar Rao And Patralekhaa Announce Pregnancy | राजकुमार राव और पत्रलेखा बनने वाले हैं पेरेंट्स: कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज, फैंस ने दी बधाई

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद से उनके दोस्त और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, बेबी इज ऑन द वे। इसके पोस्ट के नीचे कपल का नाम भी लिखा हुआ है।

वहीं, अब कपल की इस पोस्ट पर सोनम कपूर, मानुषी छिल्लर, नुसरत भरूचा समेत कई फैंस ने कमेंट्स किए हैं। साथ ही उन्हें जिंदगी के इस नए चैप्टर की बधाई भी दी है।

11 साल डेट करने के बाद की थी शादी

राजकुमार राव ने पत्रलेखा को 11 साल डेट करने के बाद शादी की है। कपल ने नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। एक इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने ‘लव सेक्स और धोखा’ फिल्म में पहली बार राजकुमार राव को देखा था। पहली बार पत्रलेखा को लगा था कि राजकुमार, फिल्म के किरदार की ही तरह अजीब हैं, हालांकि ऐसा नहीं था।

दूसरी तरफ राजकुमार राव ने एक एड में पत्रलेखा को देखकर उनसे शादी करने का मन बना लिया था। दोनों साल 2014 की फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ में साथ नजर आए थे।

खबरें और भी हैं…

Author: Source Link :https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/rajkummar-rao-and-patralekhaa-announce-pregnancy-135408862.html

Publish Date: 2025-07-09 18:01:49

Kiara Advani ki latest photo तिरुपति मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य और चमत्कार प्रेमानंद जी महाराज की जीवनी: भक्ति, साधना और अध्यात्म का मार्ग नवरात्रि के 9 देवी रूप: शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि ! Glamorous look of Rashmika Mandanna Devara: Jr. NTR’s Next Blockbuster – Everything You Need to Know! गणेश चतुर्थी के १० मंत्रों का जाप करने से सारे कष्ट ख़त्म हो जाएगें . Jaden Newman MMS Leak Controversy अजीत डोभाल, जिन्हें “भारत के जेम्स बॉन्ड”! जापानी आदमी 30 मिनट सोता है दूध शाकाहारी या मांसाहारी Tamannaah Bhatia Ki Latest Photos Aur Movies श्री कृष्ण के मन मोहन रूप कोलेस्ट्रॉल कम करने के 10 प्रमुख उपाय What is Unified Pension Scheme? 10 कारण क्यों एम एस धोनी हैं भारतीय क्रिकेट के लीजेंड जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर संन्यास लेने की घोषणा की युवराज सिंह का आईपीएल करियर: सबसे महंगा खिलाड़ी रोजाना साइकिलिंग करने के फायदे:वजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?